काशीपुर, जुलाई 14 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। ग्राम केलाबनवारी भूड़ी के ग्रामीणों ने सिंचाई की नहर खुलवाने की मांग को लेकर मंगलवार को एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की खेती के लिए नहर ही सिंचाई का मुख्य स्रोत है, लेकिन लंबे समय से इसके बंद रहने से किसानों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसलें प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ऊपरी हिस्से में रहने वाले बन्नाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने मनमाने ढंग से नहर का पानी रोक रखा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, लेखपाल और संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Amroha News: भाकियू (शंकर) ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर ए...