Kashipur News: सावन के पहले सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
काशीपुर, अगस्त 3 -- Kashipur News: काशीपुर। सावन मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। बारिश के बीच भी भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। प्राचीन मोटेश्वर महादेव मंदिर, बांसियोवाला मंदिर, गंगेबाबा मंदिर, नागनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सावन की पहली सोमवारी पर हर-हर महादेव से गूंजे बिक्रमगंज के शिवालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.