Kashipur News: सांई मंदिर चोरी मामले में केस दर्ज
काशीपुर, सितम्बर 17 -- Kashipur News: काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित साईं धाम मंदिर से मूर्तियां और अन्य सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंदिर के एडमिन मनोज ऐरी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 सितंबर की तड़के करीब तीन बजे अज्ञात चोर मंदिर में घुस आए। चोरों ने वहां रखी चांदी की मूर्तियां, चरण पादुकाएं आदि चोरी कर लीं। इसके साथ ही मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.