काशीपुर, अगस्त 19 -- Kashipur News: काशीपुर। नेशनल हाईवे पर कात्यानी पेपर मिल के पास सरिया चोरी करते समय कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। घटना की तहरीर पर कुंडा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कादरपुर मस्ती मुरादाबाद निवासी सत्यवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि हाईवे पर लंबे समय से सरिया और लोहे की प्लेटें चोरी हो रही थीं। 18 अगस्त की रात चार लोग कार और ई-रिक्शा से मौके पर पहुंचे और सरिया के नौ बंडल उठाने लगे। इसी दौरान कंपनी कर्मचारियों ने धर्म सिंह और अमित अहमद को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। कुंडा प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...