काशीपुर, जुलाई 9 -- Kashipur News: काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में पहली बार लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय क्षेत्र के साथ ही पर्वतीय इलाकों और सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर व नजीबाबाद से भी मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जुलाई 2025 में सर्जन डॉ. तनुज तोमर की तैनाती के बाद से जून 2026 तक अस्पताल में 568 ऑपरेशन किए गए, जिनमें 91 लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन शामिल हैं। इनमें कई जटिल सर्जरी भी हैं, जिन पर निजी अस्पतालों में 50 हजार से दो लाख रुपये तक खर्च आता है। सरकारी अस्पताल में यही ऑपरेशन महज 1429 रुपये में हो रहा है। मेजर ऑपरेशन का शुल्क 1141 और माइनर ऑपरेशन का 290 रुपये है। डॉ. तोमर ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के मरीजों को तीसरे दिन डिस्चार्ज कर द...