Kashipur News: सरकारी अस्पताल में नए सर्जन ने संभाला कार्यभार
काशीपुर, जुलाई 21 -- Kashipur News: काशीपुर। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ सर्जन डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके आने से अस्पताल में अब दो सर्जनों की तैनाती हो गई है, जिससे सर्जिकल सेवाएं मजबूत होंगी। प्रभारी सीएमएस डॉ. वरुण भारद्वाज ने बताया कि इससे सामान्य व जटिल ऑपरेशन के साथ आपातकालीन सर्जरी भी बेहतर ढंग से हो सकेगी। मरीजों की ऑपरेशन के लिए प्रतीक्षा अवधि कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिलेगा। हाल के दिनों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बाहरी ड्यूटी के कारण प्रभावित सर्जिकल सेवाओं में भी अब सुधार की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खटीमा उप जिला चिकित्सालय को मिले छह नए चिकित्सक यह भी पढ़ें- Roorki News: डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सिविल अस्पताल को एक और झटका, तीन चिकित्सकों की लगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.