काशीपुर, सितम्बर 7 -- Kashipur News: काशीपुर। ढकिया रोड पच्चावाला मोड़ के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में कुंडेश्वरी चौकी में तैनात होमगार्ड शेर सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुबह करीब 4:30 बजे तेज और लापरवाही से चलाए जा रहे डंपर ने गश्त पर निकले शेर सिंह पुत्र तोता राम निवासी पच्चावाला की बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। मृतक के पुत्र संजीव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...