काशीपुर, अगस्त 18 -- Kashipur News: काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुरादाबाद के चांदपुर निवासी राधेश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र विनीत कुमार 10 अगस्त की तड़के बाइक से मोटेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाकर खड़कपुर की ओर जा रहा था। सुबह श्यामपुरम पुलिया के पास छठ पूजा स्नान नहर चौराहे पर काशीपुर की ओर से आ रही बाइक के चालक ने विनीत की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विनीत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: वरुणेश्वर धाम से पूजा कर लौट रहे सातवीं के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...