काशीपुर, सितम्बर 8 -- Kashipur News: काशीपुर। करीब 20 दिन पहले रोडवेज बस की टक्कर से महिला की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रामपुर के धीमरखेड़ा निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त को उनकी मां कुंती देवी पत्नी धन्नूराम मुरादाबाद रोड पर सड़क किनारे जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कुंती देवी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास के बाद 25 अगस्त को उनका दाह संस्कार कराया। 31 अगस्त को परिजनों को घटना की सूचना मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...