काशीपुर, सितम्बर 6 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। डंपर की चपेट में आकर गश्त कर रहे बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम पच्चावाला मोड़ पर डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। सूचना पर कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी मनोज सिंह धौनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान ग्राम पच्चावाला निवासी 55 वर्षीय होमगार्ड शेर सिंह पुत्र तोताराम के रूप में हुई। वह काशीपुर कोतवाली में तैनात था। पुलिस के अनुसार, होमगार्ड शेर सिंह ढकिया रोड पर गश्त कर रहा था। इसी दौरान पच्चावाला मोड़ के पास डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद डंपर च...