काशीपुर, अक्टूबर 5 -- Kashipur News: काशीपुर। सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। रविवार सुबह गौरा फार्म निवासी 59 वर्षीय सुखचैन कौर पत्नी गुरदेव सिंह अपने बेटे बलजीत सिंह के साथ बाइक से बाजपुर किसी काम से जा रही थीं। इसी दौरान आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर बल्ली ढाबा के पास डंपर ने उन्हें टक्कर मारी दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। सुखचैन कौर को गंभीर अवस्था में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। आईटीआई कोतवाली प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...