Kashipur News: सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक गिरफ्तार
काशीपुर, जुलाई 11 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चार सट्टा डायरी, एक बॉल पेन और 2550 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है। शुक्रवार की शाम उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह, कांस्टेबल मनोज जोशी व ज्ञानेंद्र कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला अल्ली खां रोड स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति सट्टा खिलाने का काम कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन यादव सभा वाली गली में करीब 50-60 मीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद आरिफ निवासी मोहल्ला अल्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.