काशीपुर, अक्टूबर 24 -- Kashipur News: काशीपुर। गढ़ीनेगी रोड स्थित कृपाल आश्रम में शुक्रवार को आध्यात्मिक संत राजिन्दर सिंह महाराज के सत्संग में हजारों श्रद्धालु उमड़े। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे। महापौर दीपक बाली ने संत राजिन्दर सिंह महाराज को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता रीटा ने संत सूरदास की वाणी 'प्रभु जी मेरे अवगुण चित न धरौ' भजन के गायन से की। सत्संग में संत राजिन्दर सिंह महाराज ने कहा कि मनुष्य माया के मोह में फंसकर अनेक विकारों और अवगुणों से घिर जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...