काशीपुर, अक्टूबर 30 -- Kashipur News: काशीपुर। शहर में छठा दीपोत्सव चार नवंबर (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा। हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के संस्थापक संजय भाटिया के नेतृत्व में श्री तीर्थ धाम सागर में 31 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दीपों की जगमगाहट के बीच भव्य भजन संध्या भी आयोजित होगी, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण में प्रभु का स्मरण करेंगे। आयोजकों के अनुसार दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। दीपक अंधकार पर प्रकाश की विजय और जीवन में आशा एवं सकारात्मकता के संचार का प्रतीक है। इसी संदेश के साथ आयोजित यह दीपोत्सव श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- Kashipur News: 31 हजार दीपों से जगमगाएगा तीर्थ द्रोणासागर यह भी पढ़ें- Kashipur News: 31 हजार दीपों से जगमगाएगा तीर्...