काशीपुर, सितम्बर 13 -- Kashipur News: गदरपुर, संवाददाता। श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में सातवें भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। वृंदावन के प्रसिद्ध भजन गायक कुंज बिहारी दास ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाबा श्याम का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी बाबा के दर्शन और भजनों का आनंद लेने पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद भूसरी और श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष विजय अनेजा ने पंडित शिवप्रसाद अग्निहोत्री के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना और ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया। सेवादार जगतार सिंह जग्गी ने बाबा श्याम का आकर्षक श्रृंगार किया। संकीर्तन में कुंज बिहारी दास के भजनों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। रोमिल गाबा परिवार की ओर ...