Kashipur News: शिविर में छाया पीएम आवास योजना में अपात्रों को मकान देने का मुद्दा
काशीपुर, जुलाई 9 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। सरकार के सेवा समर्पण सप्ताह के तहत गुरुवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित धांधली का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने पात्र परिवारों को आवास का लाभ न मिलने और अपात्रों के नाम सूची में शामिल किए जाने के आरोप लगाए। शिविर में कुल 53 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 25 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शिविर में 606 लोगों ने पहुंचकर विभागीय सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में बीसूका के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, एसडीएम राहुल शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल और ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: अपात्रों को आवास य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.