काशीपुर, अगस्त 25 -- Kashipur News: काशीपुर। उज्जैनी शक्ति पीठ मां बाल सुंदरी देवी परिसर में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के विश्राम के बाद आयोजकों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। मंगलवार को चैती मेला परिसर में मां बाल सुंदरी और मोटेश्वर महादेव को भोग अर्पित करने के साथ साधु-संतों और ब्राह्मणों के भोज से भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे में स्थानीय समेत दूरदराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां बाल सुंदरी देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने नौ दिवसीय रामकथा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मुख्य यजमान आनंद कुमार प्रधान, महामंडलेश्वर गणेशानंद महाराज, सीता राम बाबा लक्ष्मीदास, गुरविंदर सिंह चंडोक, पार्षद अनिल कुमार, खिलेंद्र चौधर...