काशीपुर, जुलाई 2 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। केजीसीसीआई की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें विनीत कुमार संगल को केजीसीसीआई का अध्यक्ष और अश्वनी छाबडा को महासचिव चुना गया। गुरुवार को कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) की 38वीं वार्षिक आम सभा चैंबर हाउस, काशीपुर में संपन्न हुई। चैंबर की वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें विनीत कुमार संगल अध्यक्ष, रमेश कुमार मिड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित बंसल कोषाध्यक्ष और अश्वनी छाबड़ा को महासचिव चुना गया। जबकि नितिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, भास्कर शर्मा, बीवी श्रीधर, संजय सिंह, नरेश कुमार घई, संजय कुमार अदलखा, विवुध रावल, आलोक कुमार गोयल, दुर्गेश मोहन, विनीत कुमार, संजय कुमार सिंह, राकेश कुमार अग्रवाल और सुशील कुमार तुल्स्यान को सदस्य चुना गया। यहां...