Kashipur News: वायरल वीडियो पर डीएम का कड़ा रुख, आशा फैसिलिटेटर निलंबित
काशीपुर, सितम्बर 5 -- Kashipur News: बाजपुर। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित आशा फैसिलिटेटर सरोज यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी बाजपुर को मजिस्ट्रेटी जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी वायरल वीडियो के तथ्यों, उपलब्ध साक्ष्यों, संबंधित अभिलेखों और जुड़े व्यक्तियों के बयानों का गहन परीक्षण करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.