काशीपुर, जुलाई 17 -- Kashipur News: बाजपुर। वन विभाग में नौकरी और अच्छी दिहाड़ी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसके दस्तावेज लेकर फर्जी मोहर और हस्ताक्षर के जरिए बैंक से लोन कराने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में दी गई तहरीर में ग्राम सिंहाली निवासी किशन सिंह जो बुक्सा जनजाति से हैं, ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात ग्राम केलाबंदवारी निवासी एक व्यक्ति से हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...