काशीपुर, अक्टूबर 24 -- Kashipur News: बाजपुर। चकरपुर गांव में लोहे की नाल में गंधक-पोटाश भरकर धमाके करने का विरोध करने पर दबंगों ने एक घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक और उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम चकरपुर निवासी सरवन कुमार ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात गांव के ही तीन युवक उनके घर के बाहर लोहे की नाल में गंधक-पोटाश भरकर तेज धमाके कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...