काशीपुर, अगस्त 20 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट एसोसिएशन ने औद्योगिक क्षेत्रों में दीर्घकालीन और 99 वर्षीय लीज पर आवंटित औद्योगिक भूखंडों को फ्री होल्ड किए जाने की मांग की है।

उद्यमियों की समस्याएँ गुरुवार को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने रुद्रपुर स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला उद्योग मित्र ऊधमसिंह नगर से मुलाकात की। उन्होंने पुराने डीआईसी औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इन औद्योगिक क्षेत्रों में कई उद्यमी करीब पांच दशकों से उद्योग संचालित कर रहे हैं और औद्योगिक विकास, रोजगार तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं। अधिकांश उद्योग अब दूसरी और तीसरी पीढ़ी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

लीज व्यवस्था की दिक्कतें हालांकि, पु...