काशीपुर, अक्टूबर 23 -- Kashipur News: जसपुर। लायंस क्लब जसपुर ग्रेटर कल यानि रविवार को रक्त दान शिविर लगवायेगा। क्लब के अंकुर बंसल ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे से दो बजे तक सिंघल नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर लगेगा। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल करेंगे। अंकुर ने रक्तदाताओं से समय से पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...