काशीपुर, सितम्बर 23 -- Kashipur News: काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवियों ने कटरामलियान वार्ड नंबर 19 में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली। बुधवार को महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं एंटी ड्रग सेल के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय के निर्देशन में छात्राओं, प्राध्यापकों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एंटी ड्रग सेल की नोडल अधिकारी डॉ. दीपा चनियाल ने शपथ दिलाई। सभी ने समाज को नशामुक्त करने का संकल्प लिया। यहां राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, प्राची धौलाखंडी, डॉ. ज्योति गोयल, ...