काशीपुर, जुलाई 21 -- Kashipur News: काशीपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत फुटपाथ व सड़क पर रेहड़ी व दुकान लगाने वाले जिन वेंडरों ने योजना के तहत आसान किस्तों पर 50 हजार तक का लोन लिया है। उनके रेहड़ी और ठेलों पर स्वानिधि के बोर्ड लगाकर सम्मानित किया गया। मंगलवार की शाम को रतन सिनेमा रोड स्थित जीजीआईसी के पास मेयर दीपक बाली व नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने बताया योजना के तहत 15 हजार, 25 हजार व 50 हजार को आसान शर्तों पर आजीविका बढ़ाने के लिए लोन 31 मार्च 2030 तक उपलब्ध कराया जा रहा है। वेंडर कल्याण फाउंडेशन काशीपुर के अध्यक्ष भारत पराशर, उपाध्यक्ष मनोज कुम...