काशीपुर, अक्टूबर 25 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद शाखा बाजपुर की ओर से रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय परंपराओं पर आधारित इस रोचक मुकाबले के कनिष्ठ वर्ग में रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल और वरिष्ठ वर्ग में दशमेश पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल कर परचम लहराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष कुलदीप चैधरी, गुरमीत निज्जर, संजय गोयल, अनिल सिंह परमार, सुनीता सिंह परमार व मातृशक्ति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन करते हुए अध्यक्ष कुलदीप चैधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को देश की समृद्ध विरासत और गौरवशाली इतिहास को समझने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: भारत को जानो प्रतियोगिता में एमजीएम स्कू...