काशीपुर, अक्टूबर 29 -- Kashipur News: जसपुर। दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली की तैयारियों को लेकर विधान सभा प्रभारी डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कांग्रेसियों की बैठक लेकर महारैली को सफल बनाने को कहा। बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गहलौत के कार्यालय पर पहुंची विधान सभा प्रभारी डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। विधानसभा प्रभारी ने कांग्रसियों को बताया कि एक नवंबर को नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में महारैली होगी। रैली को सफल बनाने को विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कार एवं बसों से कार्यकर्ता दिल्ली जायेंगे। कांग्रेसियों ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- Haldwani News: दिल्ली महारैली की तैयारी में जुटे कांग्रेसी बैठक में रुद्रपु...