काशीपुर, अक्टूबर 21 -- Kashipur News: बाजपुर। ग्राम गजरौला में खेत की मेड़ जोतने के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और तलवार से जानलेवा हमला करने तथा कुंडल लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित सरमुख सिंह का आरोप है कि उनके खेत के बंटवारे का वाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 20 अक्तूबर की सुबह एक व्यक्ति खेत की मेड़ जोतने लगा। विरोध करने पर पांच से छह आरोपियों ने लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। बीच-बचाव करने आए बेटे गुरसेवक सिंह पर भी तलवार से हमला किया गया, जिससे उसकी बाजू में चोट लग गई। आरोप है कि इस दौरान महिला के कान के सोने के क...