Kashipur News: रास्ता रोकने का विरोध करने पर युवक पर लोहे की रॉड से हमला
काशीपुर, अगस्त 6 -- Kashipur News: काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में रास्ता रोकने का विरोध करने पर तीन लोगों ने एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खड़कपुर देवीपुरा निवासी रोहित पुत्र मुकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 29 जुलाई की रात वह बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में शिवम पुत्र रूपचंद्र निवासी खड़कपुर देवीपुरा अपने दो साथियों के साथ बुलेट बीच सड़क पर खड़ी कर रास्ता रोके हुए था। रास्ता छोड़ने को कहने पर तीनों गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.