काशीपुर, अगस्त 16 -- Kashipur News: काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी चैती मेला परिसर में रविवार को नौ दिवसीय भव्य राम कथा का विधि-विधान से कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग से आयोजित राम कथा 16 से 24 अगस्त तक दोपहर तीन से शाम छह बजे तक चलेगी। अयोध्या के राम कृष्ण मंदिर से पधारीं कथा व्यास पूज्य शीतल दीदी के मुखारबिंद से संगीतमय राम कथा की अमृत वर्षा होगी। कथा शुरू होने से पूर्व मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया और कलश शोभायात्रा में शामिल होकर धर्मलाभ उठाया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मोटेश्वर महादेव मंदिर, श्यामपुरम कॉलोनी, बाजपुर रोड और चैती चौराहे होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान मुख्य यजमान आनंद कुमार प्रधान, देवेंद्र...