काशीपुर, सितम्बर 30 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। एक दिवसीय उद्यमिता बूटकैंप में विद्यार्थियों ने अपने विचारों के व्यावहारिक पक्ष, संभावित बाजार तथा उन्हें उद्यम के रूप में विकसित किए जाने की संभावनाओं पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- कक्षा के आइडिया अब बनेंगे कारोबार, छात्रों को मिला स्टार्टअप का मंत्रकार्यक्रम का आयोजन बुधवार को फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्यूरशिप डेवलपमेंट (फीड), भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) ने उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के सहयोग से एक दिवसीय उद्यमिता बूटकैंप का आयोजन किया। कार्यक्रम में पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। महाविद्यालय की छात्राओं दिव्या, मानसी एवं हर्षिता ने डॉ. शंकर राम के निर्देशन में अपने उद्यमिता संबंधी आइडिया आईआईएम काशीपुर के विशेषज्ञो...