काशीपुर, सितम्बर 9 -- Kashipur News: काशीपुर। जन्माष्टमी की रात मोहल्ला काजीबाग स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पुजारी के कमरे से जेवरात और नकदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मंदिर के पुजारी उमेश डुंगरियाल पुत्र राधेश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जन्माष्टमी की रात वह मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उनके कमरे का दरवाजा खोलकर सोने की चेन, चांदी का सामान, जरूरी कागजात और करीब 12 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...