Kashipur News: राज्य सरकार के पेंशनर्स की मांगें न माने जाने पर रोष
काशीपुर, अगस्त 9 -- Kashipur News: काशीपुर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से रविवार को उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य सरकार की ओर से पेंशनर्स की मांगों पर उचित कार्रवाई न होने पर सदस्यों ने रोष जताया। पेंशनर्स ने गोल्डन कार्ड से स्वास्थ्य सुविधाएं लेने में आ रही दिक्कतों और चिकित्सा बिलों के भुगतान में देरी पर नाराजगी जताते हुए कैशलेस इलाज की सुविधा देने की मांग की। साथ ही 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को केंद्र और उत्तर प्रदेश के पेंशनर्स की तर्ज पर वर्ष 2003 से नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ देने की मांग उठाई। कार्यकारिणी ने लगातार तीन वर्षों से बैठकों में शामिल नहीं होने वाले सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया। बैठक में नई कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। राष्ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.