काशीपुर, अगस्त 9 -- Kashipur News: काशीपुर। आजाद समाज पार्टी की ओर से रविवार को महुआखेड़ागंज स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क भवन में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जल्द ही ऊधम सिंह नगर के दौरे पर पहुंचेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों से अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर करीब 20 युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक में प्रदेश सचिव फैजुल रहमान, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश राज, जिलाध्यक्ष शाहनवाज अहमद, गौतम कुमार, प्रशांत सागर, जितेंद्र सागर, टोनी पठान, एमए राहुल, जलीस अहमद, समर खान और अमृतपाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...