काशीपुर, सितम्बर 10 -- Kashipur News: काशीपुर। मेन चौराहे पर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम धनौरी पट्टी निवासी करन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि 29 अगस्त को मेन चौराहे पर आरोपी अमृतपाल सिंह, बॉबी बैन्स, लवप्रीत छीना, जग्गा और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...