काशीपुर, जुलाई 6 -- Kashipur News: काशीपुर। वैशाली कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले युवक को तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो आरोपी अपनी बाइक छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अभिषेक कुमार आर्या पुत्र सुनील कुमार ने आईटीआई पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह वैशाली कॉलोनी, गली नंबर-10 में किराए पर रहता है, जबकि उसका मूल निवास सरकारी अस्पताल परिसर है। बीते 2 जुलाई की रात करीब 8.50 बजे वह ड्यूटी से लौटकर घर के बाहर खड़ा था। तभी अभय नाम का युवक दो अज्ञात साथियों के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। तीनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर वार किया। जिससे उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। पड़ोसियों के मौके पर...