काशीपुर, अगस्त 9 -- Kashipur News: काशीपुर। मां बाल सुंदरी मंदिर और मोटेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को आयोजित दो अलग-अलग भंडारों में मेयर दीपक बाली शामिल हुए। उन्होंने मोटेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और भंडारों में पहुंचे शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया। पूर्व ग्राम प्रधान आनंद कुमार एडवोकेट और पार्षद अनिल कुमार ने मां बाल सुंदरी मंदिर में विशाल भंडारा कराया। वहीं मोटेश्वर महादेव मंदिर में पार्षद शिवांश गोले और उनके पिता कैलाश प्रजापति एडवोकेट ने भंडारे का आयोजन किया। मेयर बाली ने दोनों भंडारों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और उनके साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने भंडारा आयोजकों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की। इस दौरान राघवेंद्र नागर, वि...