काशीपुर, जुलाई 13 -- Kashipur News: काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून सचिवालय स्थित कार्यालय में मुलाकात की। बाली ने धामी से काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। मेयर ने अनुरोध किया कि पूर्व में उनके की ओर से की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के साथ-साथ शहर में पांच वेंडिंग जोन के निर्माण, डॉग शेल्टर होम, 17 नए वार्डों में सड़क, नाला एवं नाली निर्माण, ढेला पुल के पास व्यावसायिक परिसर का निर्माण, अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्यों में संशोधन और अतिरिक्त धनराशि जारी की जाए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मेयर दीपक बाली ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...