काशीपुर, नवम्बर 9 -- Kashipur News: काशीपुर। कुंडा कोतवाली क्षेत्र में बड़ी नहर पुलिया के पास सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सन्यासीवाला निवासी सुदर्शन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता बलदीप सिंह चार नवंबर को अपने मित्र रमेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बलदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ...