काशीपुर, सितम्बर 5 -- Kashipur News: जसपुर। पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज के 56 छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय का नाम रोशन हुआ है। शनिवार को प्रधानाचार्य डॉ. सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया कि दो सितंबर को एससीईआरटी, देहरादून की ओर से जारी परिणाम में 44 छात्र-छात्राओं का माध्यमिक स्तर पर और 12 छात्र-छात्राओं का जूनियर स्तर पर छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- राणा प्रताप के 30 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...