काशीपुर, अगस्त 8 -- Kashipur News: काशीपुर। आईटीआई कोतवाली क्षेत्र के बांसखेड़ा रेलवे फाटक के पास मारपीट कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विवेचना के दौरान मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि चार अगस्त को बबली पत्नी शंकर निवासी बांसखेड़ा ने तहरीर दी थी कि एक अगस्त को उनके पति शंकर ठेला लेकर जा रहे थे। बांसखेड़ा फाटक के पास नन्हे और सुभाष ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...