Kashipur News: मामूली विवाद को लेकर दो परिवार में हुई मारपीट
काशीपुर, अक्टूबर 4 -- Kashipur News: काशीपुर। मोहल्ला साबिक में बच्चों के बीच खेल-खेल में हुए मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर मां-बेटी के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मोहल्ला थाना साबिक निवासी शबनम के अनुसार 30 सितंबर की शाम करीब चार बजे बच्चों के बीच खेलते समय विवाद हो गया था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया। आरोप है कि इसके बावजूद मोहल्ले का ही एक युवक अपने भाई के साथ उसके घर में घुस आया और उसके तथा उसकी नाबालिग बेटी शिफा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों को चोटें आईं । आरोप है कि जाते समय आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी से अपनी और बेटी की जान व इज्जत को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के एसएसआई नवीन बुधानी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.