काशीपुर, अक्टूबर 12 -- काशीपुर में नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। केडीएफ नवरात्र महोत्सव के पहले दिन आयोजित माता की चौकी में श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को उद्योग रत्न सम्मान से सम्मानित भी किया गया। रविवार शाम द्रोणासागर स्थित ओपन थिएटर में मेयर दीपक बाली ने 10 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्व. मिथलेश कुमार गलबलिया को समर्पित रहा। उद्यमी योगेश जिंदल और उनकी पत्नी सुधा जिंदल मुख्य यजमान रहे। केडीएफ के नवरात्र महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने और समाज में आपसी सद्भाव मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। मेयर दीपक बाली ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भक्ति और सकारात्म...