काशीपुर, जुलाई 14 -- Kashipur News: जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा परिसर में सात सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मियों ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार किया। पंचायत परिसर में कार्य बहिष्कार करने वाले कर्मियों ने ठेका प्रथा बंद करने, कर्मियों के नियमित करने, रयाल कमेटी को लागू करने, मृतक आश्रित नियमावली को शिथिल करने, नई पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत सात मांगों को पूरा करने की सरकार से मांग की। यहां अरविंद कुमार, अंकित कुमार, विनेश कुमार, मनोज कुमार, आदेश कुमार, पुनीत कुमार, ओम प्रकाश, सागर, रुक्मेश देवी, अखिलेश देवी सावित्री, बबीता, सर्वेश रहे। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर कर्मियों ने किया सांकेतिक कार्य बहिष्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...