काशीपुर, जुलाई 25 -- Kashipur News: जसपुर। महुआडाबरा के नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को बैगलेस-डे के तहत विभिन्न खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्टैच्यू प्रतियोगिता में गुंजन तथा जल-थल प्रतियोगिता में प्रशांत प्रथम रहे। मुर्गा दौड़ में विशाल और अगम प्रथम, जबकि दिव्या और मानसी दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की दौड़ में कबीर प्रथम, राज गौतम द्वितीय और प्रशांत तृतीय रहे। बालिका वर्ग में ज्योति ने पहला, तृप्ति ने दूसरा और वृक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...