Kashipur News: महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, चार पर मुकदमा
काशीपुर, सितम्बर 1 -- Kashipur News: बाजपुर। बरहैनी गांव में महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बरहैनी निवासी मीना पत्नी मोहन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 11 अप्रैल की रात करीब आठ बजे शिवम, बोबी, निधि और चंपा ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसआई संदीप शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.