काशीपुर, अक्टूबर 11 -- Kashipur News: जसपुर। मोहल्ला जटवारा की रामलीला का शुभारंभ हवन-पूजन और संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। अतिथियों ने लोगों से श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही जय श्रीराम के नारे लगाए। शनिवार को कोतवाली के सामने स्थित धर्मशाला मंदिर प्रांगण में पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल और कमेटी के अध्यक्ष रहे अशोक कांबोज की पत्नी उषा रानी ने रामलीला का फीता काटकर शुभारंभ किया। इससे पहले हवन-पूजन कर प्रसाद बांटा गया। अतिथियों ने लोगों से भगवान राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमेशा सत्य के मार्ग पर चलें और झूठ से दूर रहें। यह भी पढ़ें- Kashipur News: मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के आर्दशों पर चलें लोग: खड़क सिंह इसके बाद वृंदावन के डॉ. स्वामी देवकीनंदन और उनके सहयोगी कलाकारों ने ग...