काशीपुर, अगस्त 5 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में फॉर्म-7 के माध्यम से बड़ी संख्या में दर्ज कराई गई आपत्तियों को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम ऋचा सिंह को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से संदिग्ध और फर्जी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चार अगस्त को ऑनलाइन उपलब्ध फॉर्म-10 के अवलोकन के दौरान जानकारी मिली कि बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 27, 123, 141, 142, 145, 1...