काशीपुर, जुलाई 29 -- Kashipur News: काशीपुर। मकान का सौदा कर 23.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। धीमरखेड़ा निवासी नाजिम सुल्तान ने बताया कि आरोपी अहसान अली निवासी जसपुर खुर्द और मोहम्मद शाकिर रिजवी निवासी मसवासी रामपुर ने उन्हें ग्राम नीझड़ा स्थित एक मकान सस्ते दाम में दिलाने का झांसा दिया। इस पर उन्होंने बैंक लोन और नकद मिलाकर कुल 23.50 लाख रुपये दिए और सात सितंबर 2021 को बैनामा भी करा लिया। आरोप है कि बैनामा होने के बाद भी आरोपियों ने मकान का कब्जा नहीं दिया। बाद में पता चला कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर खरीदी गई संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति को बेचकर उसका कब्जा दे दिया गया। जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जा...