काशीपुर, अगस्त 22 -- Kashipur News: काशीपुर। भूमि का सौदा कर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए जसपुर खुर्द कृष्णा विलॉज निवासी अनिल कुमार डाबर ने पुलिस को तहरीर दी है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे पुनीत सिंघल और निशा सिंघल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनिल कुमार डाबर के अनुसार ग्राम प्रतापपुर निवासी पुनीत सिंघल ने अपनी माता निशा सिंघल के साथ मिलकर ग्राम धनौरी पट्टी की 1.416 हेक्टेयर भूमि को वर्ग-1(क) संक्रमणीय बताते हुए 20.21 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 75 लाख की धोखाधड़ी में कंपनी संचालक पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...